हल्द्वानी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा, 70 से ज्यादा लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad