हल्द्वानी गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना पड़ा भारी, ‘सैमसंग कर्मचारी’ बनकर 16.14 लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के एक बुजुर्ग से सैमसंग कंपनी का कर्मचारी बता साइबर ठगों ने 16.14 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शीशमहल, काठगोदाम निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि 20 जून को उनका टीवी खराब हो गया था। उन्होंने गूगल से सैमसंग कस्टमर केयर का नंबर निकालकर शिकायत दर्ज कराने के लिए काल किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

काल आई। कालर ने खुद को सैमसंग कंपनी का कर्मचारी बताते हुए वाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे खोलने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 16,14,501 रुपये निकाल लिए गए। आरोपित ने मोबाइल से अपने संपर्क से जुड़े नंबर भी हटा दिए। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद काठगोदाम कोतवाली में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad