हल्द्वानी मां की गोद से अस्पताल तक… दूध पीते-पीते बुझ गई तीन माह की मासूम की जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोरारजी बरेली रोड क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां दूध पीते समय अचानक सांस नली में दूध चले जाने से तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सांस नली अवरुद्ध होने को मौत का कारण बताया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना 25 जुलाई की शाम की है। स्थानीय निवासी राकेश की तीन माह की बेटी दृष्टि को उसकी मां बेड पर लिटाकर दूध पिला रही थी। इसी दौरान बच्ची को अचानक उल्टी हुई और उसे सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। घबराए परिजन बच्ची की बिगड़ती हालत देखकर उसे तत्काल एसटीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

अस्पताल में करीब एक दिन तक चले गहन इलाज के बाद भी बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी और रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। एसटीएच के डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक, दूध पीते समय वह सांस नली में चला गया था। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई और नली पूरी तरह ब्लॉक हो गई, जो अंततः मासूम की मौत की वजह बनी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों की आपसी सहमति के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के परिवार को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों को दूध पिलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नवजात शिशु को कभी भी पूरी तरह बेड पर लिटाकर दूध नहीं पिलाना चाहिए, बल्कि उसका सिर हमेशा थोड़ा ऊपर उठाकर रखना चाहिए। दूध पिलाने के तुरंत बाद बच्चे को कंधे से लगाकर थपकी देना बेहद जरूरी है ताकि पेट की गैस बाहर निकल सके और ऐसी अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।

फोटो परिचय गूगल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad