घर से निकला था खाने, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर: डम्पर की टक्कर से युवक की गई जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी – शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। खनन सामग्री से लदे बेकाबू डम्पर ने युवक को कुचल दिया, गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम तहसील हरतपा गांव के निवासी थे। के रूप में हुई है, जो वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

मृतक युवक के भाई अर्जुन से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका छोटा भाई अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने पंहुचा था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad