यहाँ पेट्रोल पंप के पास भिड़ीं जिप्सी और कार, घायलों को हल्द्वानी रेफर

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। फाटो पर्यटन जोन से सफारी करके लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी व कार की राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर हो गई। इस टक्कर में काशीपुर के दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए।

1. फाटो जोन से लौट रही जिप्सी-कार में टक्कर

2. दुर्घटना में दो बाइक सवार समेत तीन घायल

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

3. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया

    करनाल मोहाली (पंजाब) निवासी शैफाली व ध्रुव अपने तीन बच्चों के साथ रामनगर आए थे। मंगलवार को वह सुबह की पाली में जिप्सी सफारी कर फाटो पर्यटन जोन से वापस लौट रहे थे।

    यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

    साढ़े 10 बजे रामनगर से एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के समीप उनकी जिप्सी की रामनगर से काशीपुर जा रही कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान काशीपुर से मजदूरी करने आ रहे बाइक सवार प्रतापपुर निवासी विकास व प्रताप सिंह भी घायल हो गए।

    तीन घायलों को निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार विकास व प्रताप को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि महिला पर्यटक शैफाली का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

    ADVERTISEMENTS
    यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……
    Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad