CCTV में कैद हुआ ‘मौत का मेहमान’! घर के अंदर घूमता दिखा कई फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। ग्राम पंचायत खंबारी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व फौजी सूबेदार पच्चू सिंह अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे थे।
इसी दौरान कैमरे में एक कई फीट लंबा अजगर घर के अंदर घूमता दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

जानकारी के अनुसार, अजगर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दिया। उस समय घर के बाहर कुर्सियों पर कई लोग बैठे हुए थे, लेकिन किसी की नजर अजगर पर नही पड़ी ।

बाद में जब कैमरों की फुटेज देखी गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि अजगर घर के अंदर मुख्य रास्ते तक पहुंच गया था, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर के पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बरसात व गर्मी के मौसम में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad