लालकुआँ बाजार की सरकार बनी वोट पड़े जमकर, जश्न मना खुलकर: दीवान सिंह बिष्ट के नाम हुआ ताज

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ न्यूज़- नगर व्यापार मंडल चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में व्यापारियों ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को बड़े अंतर से पराजित किया।
 
 
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेश चौधरी को 303 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले मनोज मौर्या को 136 और विशाल झा को 267 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद पांडे ने 515 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 404 मत मिले। महामंत्री पद पर हुए मुकाबले में नंदन सिंह राणा ने 512 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि अमजद खान को 440 मत मिले।
 
 
उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मतों के साथ जीत दर्ज की। इस पद के अन्य उम्मीदवारों में किशन भट्ट को 237 और भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि करीम खान को 404 मत मिले।
 
 
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर जीत का जश्न मनाया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और नगर के व्यापारिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

अंतिम परिणाम एक नजर में

अध्यक्ष:

  • दीवान सिंह बिष्ट – 649 (विजयी)
  • नरेश चौधरी – 303

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:

  • महेश भट्ट – 450 (विजयी)
  • विशाल झा – 267
  • मनोज मौर्या – 136

कोषाध्यक्ष:

  • विनोद पांडे – 515 (विजयी)
  • सुजीत कुमार गिरी – 404

महामंत्री:

  • नंदन सिंह राणा – 512 (विजयी)
  • अमजद खान – 440

उपाध्यक्ष:

  • प्रकाश कुमार – 506 (विजयी)
  • किशन भट्ट – 237
  • भुवन सिंह बिष्ट – 181

संगठन मंत्री:

  • जितेंद्र गुप्ता – 522 (विजयी)
  • करीम खान – 404

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad