लालकुआं। अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। गुरुद्वारा मार्केट के समीप से शुरू हुआ कैंडल मार्च नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अंकिता भंडारी को न्याय दो” सहित विभिन्न नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। गांधी पार्क पहुंचने के बाद कैंडल मार्च सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि अंकिता भंडारी को चार साल बाद भी न्याय नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेवती नंदन दुर्गापाल, नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, कुंदन मेहता, उर्मिला धामी,राजेंद्र सिंह खनवाल ,बीना जोशी, गोविंद दानू, नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात पाल,सईद सिद्दकी, हर्ष बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, त्रिलोक सिंह मेहता, प्रदीप बथ्याल, अमजद खान, मोहन कुड़ाई, मीना कपिल, दीपक बत्रा, विशाल झा और शेखर जोशी हेमन्त पांडेय समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
