दिनदहाड़े गुलदार के हमले से मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली युवती

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। नगर से सटे कालीगाढ़ पट्टी के कुंवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवती पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर, चेहरे, गर्दन और पीठ पर नाखूनों के गहरे घाव आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ऐना गांव निवासी दीवान सिंह की पुत्री बबीता सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे मवेशियों को लेने के लिए पास के जंगल की ओर गई थी। उसके साथ गांव की कुछ सहेलियां और बच्चे भी थे, लेकिन वे सड़क के पास ही रुक गए, जबकि बबीता अकेले जंगल की ओर आगे बढ़ गई। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

कुछ ही देर बाद बबीता की चीख-पुकार सुनकर उसकी सहेलियों ने हिम्मत जुटाते हुए शोर मचाया और मौके की ओर दौड़ीं। लोगों की आवाज सुनते ही गुलदार युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बबीता को तत्काल रानीखेत के नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

चिकित्सकों के अनुसार युवती के सिर पर गंभीर चोट की आशंका है। अस्पताल में न्यूरो सर्जन उपलब्ध न होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीण चंदन सिंह ने बताया कि कुंवाली क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार और जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में ऐना गांव से लगे धनखोली वन क्षेत्र में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी गुलदार के हमले में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल के पास पिंजड़ा लगाया जा रहा है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad