माली बना ‘माल’ का सौदागर! बगीचों की आड़ में चला रहा था चरस का काला खेल- गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काठगोदाम पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने दमुवादूंगा क्षेत्र से एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से माली है लेकिन इसकी आड़ में चरस की तस्करी करता था। आरोपी के पास से दो किलो चौदह ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

बगीचे में काम की आड़ में चलता था काला कारोबार
पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी) मनोज कुमार कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी इन्द्रजीत सिंह, निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, काठगोदाम, क्षेत्र के आम के बगीचों में माली का काम करता था। वह पहाड़ी जिलों से चरस की खेप लाकर मैदानी इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसे जगन्नाथ कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर के पास गली में सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह खेप उसे उसके एक परिचित ने बिक्री के लिए दी थी, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पुराना अपराधी है आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इन्द्रजीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; उसके खिलाफ वर्ष 2010 में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य संपर्कों और आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है ताकि नशे के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad