सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी का दबाव… जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 10 लाख

खबर शेयर करें 👉

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। अर्द्धसैनिक बल के जवान से हनी ट्रैप कर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तेलंगाना की महिला के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में खटीमा-नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवान लक्समणा परिगा ने कहा है कि मार्च 2025 को उसकी तेलंगाना की एक महिला से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।
कुछ समय बाद महिला ने उसे उसकी पत्नी से तलाक लेने व उससे विवाह करने का दबाव बनाया। इस पर उसने महिला से बात करनी बंद कर दी, जिस पर महिला ने उसे वीडियो कालिंग के दौरान की रिकार्डिंग को वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

साथ ही ऐसा नहीं करने के एवज में 10 लाख की डिमांड की। इस पर उसने रुपये देने से मना कर महिला का नंबर ब्लाक कर दिया।
इसके बाद आरोपिता ने उसके विभाग में एक शिकायती पत्र भेजा, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि एक दिसंबर 2023 को तेलंगाना के वारंगन जिले में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान आए जवान ने उसके साथ संबंध स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

आरोपिता ने कुछ दिनों बाद इस बाबत उसके नाम एक विधिक नोटिस भी विभाग को भेजा, जबकि वह अपने विभागीय कार्य में कार्यरत था। जवान ने आरोप लगाया कि महिला उसे हनीट्रैप में फंसाकर दस लाख रुपये वसूलना चाहती है।

पहले नहीं की पुलिस ने कार्रवाई

उसने 12 दिसंबर 2025 को इसकी तहरीर पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने तेलंगाना के जिला वारंगन पोच्चम्मा मैदान निवासी सैयद आसमा यासमीन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

झनकइया थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad