किच्छा चुनावी बवाल के बाद विधायक बेहड़ से मिलने पहुंचे अपनी टीम के साथ उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशचन्द्र दुर्गापाल

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर निकाय चुनाव के दौरान हुए विवाद और हंगामे के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशचन्द्र दुर्गापाल शुक्रवार को किच्छा पहुंचे और विधायक तिलक राज बेहड़ से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

मुलाकात के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल ने निकाय चुनाव के दौरान हुई घटना की विस्तृत जानकारी विधायक बेहड़ से ली। दोनों नेताओं के बीच चुनाव के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

इस दौरान हरिशचन्द्र दुर्गापाल ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की मर्यादा और जनहित की रक्षा के लिए सभी को मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

विधायक बेहड़ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल के किच्छा पहुंचकर मुलाकात करने और घटना की जानकारी लेने पर उनका आभार जताया। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad