उधम सिंह नगर में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे पूर्व विधायक : कोतवाल से हुई तीखी नोकझोंक,

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर। मारपीट के एक मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक नारायण पाल बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कार्रवाई को लेकर उनकी कोतवाल सुंदरम शर्मा से तीखी नोकझोंक हो गई। बातचीत के दौरान संबोधन को लेकर भी दोनों के बीच बहस हुई।

पूर्व विधायक नारायण पाल का कहना था कि मारपीट के मामले में आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने भी पुलिस पर मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

इसी दौरान कोतवाल सुंदरम शर्मा मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक व ग्रामीणों को बताया कि मामले में वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल का मेडिकल कराया जा चुका है और नए कानून के प्रावधानों के अनुसार जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्दबाजी में नियमों के विरुद्ध कोई कदम नहीं उठाया जा सकता।

‘तुम’ संबोधन पर गरमा गया माहौल

कार्रवाई को लेकर बातचीत चल रही थी, तभी संबोधन को लेकर माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व विधायक नारायण पाल ने कोतवाल को ‘तुम’ कहकर संबोधित किया। इस पर कोतवाल सुंदरम शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा, “तुम-तुम मत करिए विधायक जी, मैं थाने का इंस्पेक्टर हूं। जिस तरह से बात कर रहा हूं, उसी तरह बात करिए।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। कोतवाली परिसर में मौजूद ग्रामीण और पुलिस अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम के गवाह बने।

सीओ की रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

कोतवाल ने पूर्व विधायक को बताया कि संबंधित प्रकरण क्षेत्राधिकारी के स्तर पर भी विचाराधीन है। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

हालांकि, पूर्व विधायक और ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चली बातचीत और बहस के बाद मामला शांत हुआ।

फ़ोटो परिचय (AI)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad