उत्तराखंड के जंगल में भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सभी महिलाओं को सकुशल चौकी हर्रावाला के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)


मंगलवार शाम डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के आसपास जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम भू-भाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने करीब 12 किलोमीटर पैदल जंगल के भीतर तलाश अभियान चलाया।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सभी पांच महिलाओं को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद उन्हें पैदल जंगल से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया और सकुशल चौकी हर्रावाला के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना


एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।