(हल्द्वानी) गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, खेत में जा घुसी एक गाड़ी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन को हल्द्वानी के बनभूलपुरा की ओर मोड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

दूसरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

इसी दौरान तीनपानी की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय तीनपानी की ओर से आ रही कार को एक बुजुर्ग चला रहे थे, जबकि दूसरी कार में पति-पत्नी सवार थे, जो उपचार के लिए अस्पताल आ रहे थे। टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खेत की ओर जा पहुंचा और दूसरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 20 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad