मीटिंग सीजन व गर्मी बढ़ते ही बेकाबू हुए हाथी, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर । गर्मियों के सीजन में जहां हाथी गर्मी से परेशान है, वहीं उनका सहवास का समय होने के कारण उनका व्यवहार बदल रहा है, जिससे वह आक्रामक हो रहे हैं। यही कारण है कि वह लगातार हमलावर भी हो रहे हैं।

शुक्रवार को टांडा रेंज क्षेत्र में आक्रामक हुए हाथियों के हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु भी हो गई है। इसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों से हाथियों के मीटिंग सीजन में जंगल न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

मीटिंग सीजन में जंगल न जाने की अपील

तराई केंद्रीय वन प्रभाग क्षेत्र में हाथियों के कई झुंड है, जो अक्सर आबादी क्षेत्र में भी आते रहते हैं। अधिकांश समय पर हाथियों का स्वभाव शांत होता है। लेकिन तेज गर्मी और मीटिंग सीजन ( सहवास वाला समय) के कारण गर्मियों में हाथियों का व्यवहार बदल जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

बीते तीन-चार दिन की बात करें तो लालकुआं टांडा वन क्षेत्र में गए लोगों पर हाथियों ने हमला करना शुरू कर दिया है। दो-तीन दिन पहले हाथियों के हमले में जहां दो लोगों की मृत्यु हो गई थी, वहीं शुक्रवार को भी हाथी के हमले में पंतनगर की झा कालोनी निवासी वृद्ध महिला को भी हाथियों ने अपने गुस्से का शिकार बना डाला आैर महिला को मार डाला। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले या फिर अक्सर जाने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि यह समय हाथियों के मीटिंग है। इस समय उनका व्यवहार बदल जाता है और वह आक्रामक हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोग जंगल की ओर न जाएं। हाथी दिखे तो वहां से भागकर अपनी जान बचाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad