अप्रैल से महंगी बिजली ⚡EV चार्जिंग से लेकर ट्यूबवेल तक, हर सेक्टर पर बढ़ा बोझ

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने से महंगी बिजली का झटका लगेगा।
बिजली दरों में अभी सीधे बदलाव भले न किया गया हो, लेकिन फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज लागू होने से उपभोक्ताओं के बिल में बढ़ोतरी तय है।
नई व्यवस्था के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब 0.11 से 0.31 रुपये प्रति यूनिट अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
वहीं, दुकानों और अन्य गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 0.44 रुपये प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज लगाया गया है। सरकारी संस्थानों के लिए भी बिजली महंगी हो गई है और उन्हें लगभग 0.41 रुपये प्रति यूनिट अतिरिक्त देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

कृषि और ट्यूबवेल उपभोक्ताओं पर 0.13 से 0.22 रुपये प्रति यूनिट तक का अतिरिक्त भार डाला गया है, जबकि उद्योगों के लिए यह बढ़ोतरी करीब 0.40 से 0.41 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गई है।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को करीब 0.38 रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
सबसे ज्यादा असर अस्थायी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है। निर्माण कार्यों के लिए लिए गए अस्थायी कनेक्शन पर करीब 0.47 रुपये प्रति यूनिट तक का सरचार्ज लागू किया गया है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, यह सरचार्ज बिजली खरीद और ईंधन लागत में उतार-चढ़ाव के समायोजन के लिए लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad