हीट वेव का असर: कार्बेट में गर्मी से बेहाल वन्य जीव, रामगंगा बनी राहत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती ‘हीट वेव’ ने इंसानों के साथ-साथ बेजुबान वन्य जीवों को भी बेहाल कर दिया है। विश्व प्रसिद्ध कार्बेट टाइगर रिजर्व में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का साफ असर दिख रहा है।

तपती धूप से बचने के लिए बाघों के अलावा हाथियों, सांभर और चीतलों के झुंड भी पानी की तलाश में रामगंगा नदी व प्राकृतिक स्रोतों पर पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि सफारी पर आ रहे पर्यटकों को इन दिनों रामगंगा नदी और अन्य जलधाराओं के किनारे बाघों के पानी में बैठे रहने के आम नजारे देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

बाघों के पानी में बैठे रहने के नजारे आमवन्य जीवों के लिए खासकर बाघों के लिए रामगंगा नदी जीवनदायिनी से कम नहीं है। यह नदी गर्मी से झुलस रहे वन्य जीवों को ठंडक प्रदान कर रही है। रामगंगा नदी हो या अन्य प्राकृतिक जल स्रोत या फिर वाटर हाल बाघों हाथियों व सांभर चीतल को अपनी ओर खींच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

बाघ झुलसाती गर्मी से बचने को नदी में काफी काफी देर तक बैठे रहते हैं। पानी में अठखेलियां करते और सुस्ताते बाघों को देख पर्यटक रोमांचित हैं और कैमरों में इन पलों को कैद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

कार्बेट के वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि गर्मी से बचने को नदी के अलावा वाटर हाल बनाए गए हैं। वाटर हाल में टैंकरों से पानी भरा जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad