नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को देखते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। उन्होंने अपने आवास से कार्यालय तक पैदल चलकर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को महत्वपूर्ण संदेश दिया।
डीएम रयाल ने कहा कि यदि घर और कार्यालय की दूरी कम हो तो लोगों को पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। साथ ही जहां संभव हो, वहां निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।
डीएम ने यह भी कहा कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और यह राष्ट्रहित में एक सकारात्मक योगदान है।
उनकी यह पहल केवल प्रशासनिक संदेश नहीं, बल्कि समाज को व्यवहारिक सीख देने वाली एक प्रेरक पहल मानी जा रही है। ऐसे समय में जब ईंधन की खपत लगातार बढ़ रही है, छोटे-छोटे बदलाव बड़े और सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
