सोशल मीडिया पर छाया ‘जन-जन की सरकार’ अभियान; नेशनल ट्रेंड्स में नंबर-1 पर रहा धामी सरकार का सुशासन मॉडल

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। हैशटैग ‘ट्रेंडिंग इन इंडिया’ में नंबर-1 स्थान पर रहा।
सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान से जुड़े अनुभव, लाभ और शिविरों की तस्वीरें साझा कीं। अभियान के तहत प्रदेश भर में आयोजित शिविरों, ऑन-द-स्पॉट समस्या निस्तारण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ को लेकर व्यापक चर्चा देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन की सशक्त मिसाल के रूप में उभरकर सामने आया है। यह अभियान अब केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि शासन को सीधे आमजन तक पहुंचाने की प्रभावी कार्य प्रणाली के रूप में स्थापित हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भागीदारी की है और बड़ी संख्या में लाभार्थियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला है। दूरस्थ, पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया, जिससे नागरिकों को जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad