(देहरादून) 9 महीने की प्रेग्नेंसी जैसा था पेट… ऑपरेशन में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डाक्टरों ने 41 वर्षीय महिला के पेट से करीब 4.5 किलोग्राम वजन का दुर्लभ ब्राड लिगामेंट फाइब्रॉइड सफलतापूर्वक निकाला।
करीब 36 सप्ताह की गर्भावस्था जितने आकार के इस ट्यूमर की जटिल सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डाक्टरों ने उसकी रिकवरी को संतोषजनक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

36 सप्ताह की गर्भावस्था जितना आकार

सहारनपुर निवासी 41 वर्षीय फरहाना एक महीने से पेट का आकार लगातार बढ़ने और निचले हिस्से में दर्द की शिकायत से परेशान थीं। जांच के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने पाया कि पेट में लगभग 36 सप्ताह की गर्भावस्था के बराबर आकार का ट्यूमर है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शुरुआती जांच में इसे फाइब्रॉइड अथवा अंडाशय का ट्यूमर माना जा रहा था, लेकिन सभी ट्यूमर मार्कर सामान्य मिलने से कैंसर की आशंका समाप्त हुई। जांच और पूर्व-ऑपरेटिव तैयारियों के बाद आठ अप्रैल को महिला की एक्सप्लोरेटरी लैपरोटामी की गई।

ऑपरेशन के दौरान डाक्टरों ने दाहिने ब्राड लिगामेंट में करीब 30×40 सेंटीमीटर आकार का फाइब्रॉइड पाया। ट्यूमर निकालने के बाद टोटल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी एवं लेफ्ट साल्पिंगेक्टामी भी सफलतापूर्वक की गई। यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी प्राचार्य डा. गीता जैन के मार्गदर्शन में डा. वंदना बिष्ट, डा. नीतू कोच्छड़, डा. नफीस फातिमा, डा. अभिलाषा तोमर और उनकी टीम ने की।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad