देहरादून: (जॉब अलर्ट) अपने ही गांव में नौकरी का मौका, 3211 पदों पर निकली भर्ती, 28 जुलाई तक करें अप्लाई

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तीन हजार से अधिक महिलाओं को गांव में नौकरी का मौका देगा। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। निदेशक बीएल राणा ने बताया कि महिला अभ्यर्थी वेबसाइट https://wecduk.in पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकती हैं। अंतिम तिथि 28 जुलाई को शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड, परिषद या संस्थान से न्यूनतम इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम और नगरीय क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड की स्थायी, मूल निवासी महिला ही आवेदन करने के लिए पात्र मानी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए 9,300 रुपये प्रति माह और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 5,250 रुपये प्रति माह का मानदेय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad