पहाड़ में साइबर ठगों की दस्तक :YONO ऐप चालू कराने के नाम पर बड़ा खेल, बैंक अधिकारी बन ठग ने उड़ाए 4.69 लाख

खबर शेयर करें 👉

खबर

बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के मुस्योली निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को एसबीआई हेडक्वार्टर का अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और बैंक खाते व एटीएम से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके खाते से 4,69,999 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मुस्योली निवासी दिनेश चंद्र जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी ने कांडा थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई हेडक्वार्टर का अधिकारी बताते हुए कहा कि बंद पड़ा YONO ऐप दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

पीड़ित के अनुसार, आरोपी की बातों में आकर उन्होंने बैंक खाते, आधार संख्या और एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी साझा कर दी। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 4,69,999 रुपये निकल गए।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कांडा थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad