साइबर ठगी : ATM कार्ड रिन्यू करने के नाम पर युवक से 37 हजार की धोखाधड़ी ,गूगल से मिला ‘बैंक अधिकारी’ APK लिंक खोलते ही खाते से उड़ पैसे

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। साइबर ठग ने युवक को झांसा देकर उसके खाते से 37 हजार की रकम साफ कर दी।
साइबर ठग ने युवक के वाट्सएप पर एपीके फाइल का एक लिंक भेजा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठग का मोबाइल नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी राहुल का शहर के एक बैंक में खाता है। पिछले दो दिन से उसका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते वह परेशान था। उसने गुगल से टोल-फ्री नंबर लेकर फोन किया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

फोन उठाने वाले ने उसे बताया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने राहुल से उसके एटीएम कार्ड की डिटेल पूछी। राहुल ने पासवर्ड के अलावा सभी बातें उसे बता दी।


कुछ देर बाद कथित बैंक अधिकारी (साइबर ठग) का फिर से फोन आया। उसने बताया कि उनका एटीएम कार्ड किसी वजह से ब्लाक हो गया है।
इसके चलते ही एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है। उसने बताया कि वह अपने एटीएम कार्ड को फिर से शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम


इसके लिए उन्हें आनलाइन इसका नवीनीकरण कराना होगा, जिस पर राहुल ने एटीएम कार्ड के नवीनीकरण कराने की हामी भर दी।

उसे झांसे में आया देख साइबर ठग ने उसके मोबाइल पर एपीके फाइल का लिंक भेज दिया। उसने इस लिंक को ओपन कर कुछ औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा।
उसकी बातों में आकर जैसे ही राहुल ने उस एपीके फाइल को ओपन किया, उसके खाते से 37 हजार की रकम साफ हो गई।
खाते से निकासी का मैसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। राहुल ने इस बावत पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad