हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में जुटी है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जारी यातायात योजना के तहत पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर वाहनों का संचालन करा रहे हैं। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल-भवाली अंजना नेगी ने जीरो प्वाइंट पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्था संभाली।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सेनेटोरियम, भवाली तिराहे और भीमताल स्थित विकास भवन से शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, शटल सेवा का लाभ लेने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
मुख्य बिंदु
1
वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
2
वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
3
निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें, शटल सेवा का लाभ लें श्रद्धालु
फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
