बेटे के रोने पर सौतेले पिता का खौफनाक कदम, छाती पर लात मारकर डेढ़ साल के मासूम की हत्या

खबर शेयर करें 👉

बेटे के रोने पर गुस्से में आकर पिता ने बच्चे की छाती पर पैर रखकर ली जान, गिरफ्तार

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली में डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर फरार हुए पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोप फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम रखा था.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक महिला ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी थी. तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति फैजान ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी है. इसी के साथ आरोप लगाते हुए बताया गया था कि आरोपी फैजान बच्चे का सौतेला पिता है. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था: वहीं, मासूम बच्चे की हत्या से जुड़े इस सनसनीखेज मामले को हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल पुलिस टीमों का गठन आरोपी की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ ही नहीं आ रहा था. इसी बीच पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया आरोपी: पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में इधर-उधर दबिश दे ही रही थी, तभी पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगा. आरोपी को तलाश में पुलिस की एक टीम को यूपी के मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहां से पुलिस ने आरोपी फैजान पुत्र तुफैल को गिरफ्तार किया.
हत्या की वजह: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी फैजान के महिला के साथ प्रेम संबंध थे. महिला के पति की मौत होने के बाद आरोपी फैजान ने महिला से शादी कर ली थी. शादी का कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर लगातार झगड़े होने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

बच्चे की छाती पर मारी लात: इसी के साथ पहले पति से जन्मे बच्चे की खाने पीने की व्यवस्था करने की वजह से आरोपी काफी परेशान था. वहीं बीती 17 फरवरी को सौतेले बेटे के रोने और चुप कराने का प्रयास करने पर भी चुप न होने पर फैजान ने गुस्से में आकर पहले तो बच्चे मारा. इसके बाद भी जब बच्चा से रोना बंद नहीं किया तो आरोपी ने बच्चे की छाती पर लात मारकर उसे जान से मार दिया. इसके बाद आरोपी ने बच्चे की लाश को बिस्तर पर लेटा दिया और मौके से फरार हो गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad