जन्मदिन की पार्टी में जाम से शुरू हुआ विवाद : देखते ही देखते खूनी खेल, सीने में चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात जन्मदिन की खुशी के बीच हुई कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले जितेंद्र कुमार की बेटी का सोमवार को जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल (25) और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र कुमार ने चाकू से राजपाल के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10 से 15 दिन पहले भी पीने-खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad