यहा गैस सिलिंडर खत्म होने पर विवाद , युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Close Up Shot Focused on Yellow Tape Showing Text Police Line Do Not Cross. Restricted Area of a Crime Scene. Bokeh Background with Flickering Siren Lights. Forensics Team Working on a Case

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर के गदरपुर क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर खत्म होने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रुद्रपुर में घरेलू सिलिंडर खत्म होने के बाद हुए विवाद में पति ने खुदकुशी कर ली। पति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

घटना गदरपुर के पिपलिया नंबर एक की है। यहां रहने वाला 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास फॉलसीलिंग का काम करता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसके घर का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। पत्नी उसे सिलिंडर लाने के लिए टोकती थी। किल्लत के कारण उसे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। बुधवार देर रात फिर से किशन का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद किशन छत पर स्थित अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां छत पर आई। उन्होंने देखा कि किशन कमरे में फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर मां के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत से परिवार में मातम छा गया। सिडकुल चौकी पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशन की आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कारणों से हुई आत्महत्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभव सैनी, सीओ बाजपुर।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad