SIR पर कोंग्रेस का संग्राम :वोटरों के नाम पर आपत्तियों की बौछार, लालकुआं कांग्रेस पहुंची हल्द्वानी ERO के दरबार ,निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में दर्ज की जा रही आपत्तियों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (E.R.O.) को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

जनता के वोटिंग अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं: हेमवती नंदन दुर्गापाल

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनाव हारने के डर से ओछी राजनीति पर उतर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर गरीब, शोषित और पारंपरिक मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक के संवैधानिक और मतदान के अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस हर वैध मतदाता के अधिकार के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

राजनीतिक द्वेष के तहत आपत्तियां दर्ज कराने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (S.I.R.) के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण और सत्यापन चल रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है।

कांग्रेस का आरोप है कि इसी प्रक्रिया की आड़ में बड़ी संख्या में फर्जी और तथ्यहीन आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि कई मामलों में एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नामों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन आपत्तियों के पीछे सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

झूठी आपत्तियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने ERO से मांग की कि S.I.R. के दौरान प्राप्त प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्ष, गहन और तथ्यात्मक जांच कराई जाए। किसी भी मतदाता का नाम केवल निराधार या राजनीतिक द्वेष से प्रेरित आपत्ति के आधार पर मतदाता सूची से न हटाया जाए।

कांग्रेस ने मांग की कि यदि जांच में कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी, तथ्यहीन या भ्रामक आपत्ति दर्ज कराता पाया जाता है तो उसके खिलाफ Representation of the People Act, 1950 की धारा 31 समेत अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

सार्वजनिक नोटिस जारी करने की मांग

कांग्रेस ने प्रशासन से इस संबंध में स्पष्ट सार्वजनिक नोटिस या विज्ञप्ति जारी करने की भी मांग की। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आम नागरिकों को यह जानकारी देने की मांग की गई कि जानबूझकर झूठी आपत्ति दर्ज कराने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कांग्रेस का कहना है कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता का विश्वास भी कायम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश चौधरी, प्रदीप बथ्याल, कुंदन सिंह मेहता, राजेंद्र खनवाल, पीसीसी सदस्य केदार पलड़िया, पूर्व सभासद दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, सईद सिद्दीकी, बसंत जोशी, पूजा राणा, मनोज सिंह, विशाल झा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad