महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, ( लालकुआं ) में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी: – देखे वीडियो

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।


नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नगर कांग्रेस के महामंत्री सईद सिद्दीकी नेतृत्व में किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में राहत दे, ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत


इस मौके पर कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवतीनंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, बीना जोशी, शेखर जोशी, खेमानंद दुमका, सभासद भुवन पांडे, सभासद योगेश उपाध्याय, आजम खान, मसरूर अहमद, मोहन कुड़ाई,गोविंद दानू,लक्ष्मण धपोला, हेमंत पांडे, हाजी अयूब अली, मीणा कपिल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad