(उत्तराखण्ड) जनता दरबार मे नही सुनी गई फरियाद, नौकरी से निकाले जाने पर पूर्व तहसील कर्मी बीएसएनएल टावर पर चढ़ा

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित एक पूर्व तहसील कर्मी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने और उसकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

टावर पर चढ़े युवक की पहचान नरोत्तम प्रसाद गैरोला, निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, नरेंद्रनगर के रूप में हुई है। नरोत्तम का आरोप है कि वह वर्ष 2017 से 2024 तक उपनल के माध्यम से तहसील घनसाली में उप निबंधक कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था, लेकिन उसे बिना किसी स्पष्ट कारण के नौकरी से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

नरोत्तम का कहना है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद वह कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख चुका है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को भी वह अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में पहुंचा था। आरोप है कि वहां भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच गया और विरोध स्वरूप टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक अधिकारी लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad