फतेहपुर लमाचौड़ में अनियंत्रित कार बनी कालकार चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। फतेहपुर लमाचौड़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। टेंपो का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय नानकचंद मूल रूप से बहेड़ी के रहने वाले थे और वर्तमान में कठघरिया के बजुनियालडू क्षेत्र में रह रहे थे। वह पिछले करीब 20 वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद


शनिवार शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहे थे और फतेहपुर में टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


बताया गया कि नानकचंद के परिवार में दो बेटे हैं, जबकि उनकी पत्नी पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुकी है।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कार की पहचान कर ली गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad