फोन कर कहा– ‘मैं घर नहीं लौटूंगा’, मोबाइल बंद.. चमोली पुलिस ने घांघरिया से खोज निकाला बिहारी युवक

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। ‘मैं घर नहीं लौटूंगा” कहकर फोन किया स्विच ऑफ, चमोली पुलिस ने युवक के स्वजनों की सूचना के बाद सक्रिय होकर अतिंम लोकेशन निकाली तो वह हेमकुंड व फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया की मिली। पुलिस ने सभी होटलों में रात्रि को ही सर्च कर युवक को ढूंढ निकाला।

चौकी घांघरिया प्रभारी उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को बिहार के पटना निवासी रवि शंकर सिंह द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि उनका 26 वर्षीय पुत्र अतुल आनंद घर से नाराज होकर चला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

घांघरिया में मिली अंतिम लोकेशन

घर छोड़ने के बाद युवक ने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह उत्तराखंड में है और अब घर वापस नहीं आएगा। बातचीत के दौरान उसने ऐसे शब्द भी कहे, जिससे परिजनों को किसी अप्रिय घटना की आशंका होने लगी। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।

स्वजनों द्वारा युवक के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो युवक की अंतिम लोकेशन घांघरिया क्षेत्र में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर गोविंदघाट से हेमकुंड के बेस कैंप घांघरिया तक व्यापक खोज अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस टीमों ने देर रात तक घांघरिया, गोविंदघाट एवं आसपास के क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, टेंट, दुकानों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाश की। प्रत्येक संभावित ठिकाने पर पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। कई घंटों तक चले लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने अतुल आनंद को घांघरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

युवक को सुरक्षित कोतवाली गोविंदघाट लाया गया तथा उसकी कुशलता की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन बिहार से चमोली पहुंचे। आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और चमोली पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad