ब्रेकिंग नगर पंचायत लालकुआं ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, 17 नवंबर को सम्मान समारोह

खबर शेयर करें 👉

राष्ट्रीय मंच पर चमका लालकुआं! कचरा प्रबंधन के आत्मनिर्भर मॉडल ने दिलाया देश में पहला स्थान, 17 नवंबर को मिलेगा सम्मान

लालकुआं (नैनीताल)। राष्ट्रीय स्तर पर नगर पंचायत लालकुआं ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) की ओर से आयोजित Urban Learnathon 2.0 में नगर पंचायत लालकुआं को Other ULBs उप-श्रेणी के अंतर्गत देश में प्रथम स्थान के लिए विजेता घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए 17 नवंबर को देहरादून में आयोजित समारोह में नगर पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। नगर पंचायत को पुरस्कार समारोह का आधिकारिक आमंत्रण भी प्राप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहां लेखपालों की हड़ताल से युवाओं के जरूरी काम प्रभावित, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर उठाए सवाल

Urban Learnathon शहरी स्थानीय निकायों के नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यों और सफल कार्यप्रणालियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसमें निकायों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन उनकी नवीनता, प्रभाव, उपयोगिता और दूसरे शहरों में अपनाए जाने की संभावनाओं के आधार पर किया जाता है।

नगर पंचायत लालकुआं को यह राष्ट्रीय उपलब्धि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में विकसित किए गए गुलमोहर स्वयं सहायता समूह आधारित आत्मनिर्भर वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के लिए मिली है। इस मॉडल ने न केवल स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती दी, बल्कि कचरे को आय के स्रोत में बदलने की दिशा में भी नई मिसाल पेश की है।

जून 2024 में गठित हुआ था गुलमोहर समूह

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लालकुआं ने जून 2024 में गुलमोहर नाम से उत्तराखंड का प्रथम पुरुष स्वयं सहायता समूह गठित किया था। इस समूह के माध्यम से घर-घर कूड़ा संग्रहण और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) का संचालन किया जा रहा है। समूह के सदस्य एकत्रित कचरे का पृथक्करण करने के साथ पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर उसका संग्रहण एवं विक्रय करते हैं। शेष अपशिष्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

कचरे से रोजगार और आय का मॉडल बना मिसाल

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और कचरे से आय अर्जित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इससे एक ओर नगर पंचायत पर संचालन का वित्तीय भार कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

यह पहल स्वच्छ भारत मिशन और दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है। स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से शहरी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने वाला यह मॉडल प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी अनुकरणीय बन सकता है।

नगर पंचायत लालकुआं की इस उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर किए गए नवाचार, जनसहभागिता और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान माना जा रहा है। 17 नवंबर को देहरादून में मिलने वाला यह सम्मान न केवल लालकुआं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad