हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
