नैनीताल: छकाता रेंज में खूनी संघर्ष! जंगल में मिले दो नर बाघों के शव, आपसी लड़ाई में मौत की आशंका

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज से लगे गुमाल गांव के पास जंगल में रविवार सुबह दो नर बाघों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


जांच के दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल से पगमार्क, खून के निशान और बाल सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद दोनों बाघों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके


हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। दोनों बाघों के शव जंगल में लगभग एक किलोमीटर के दायरे में और एक-दूसरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर मिले। इनमें एक बाघ की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष तथा दूसरे की उम्र 4 से 5 वर्ष आंकी गई है।
पोस्टमार्टम के दौरान एक बाघ की गर्दन की नस तथा दूसरे के बाएं पिछले पैर (जांघ) की नस क्षतिग्रस्त पाई गई। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया कि शनिवार देर रात तक जंगल से बाघों के आपस में लड़ने की तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों बाघों के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका फिलहाल नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती, डॉ. हिमांशु पांगती, वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट प्रशांत तथा वन विभाग की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

सांकेतिक फ़ोटो- गूगल द्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad