भाजपा का हल्द्वानी में महामंथन, 2027 की जीत का रोडमैप तैयार; नितिन नवीन की क्लास में लगेगा मंत्रियों-विधायकों का नंबर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को हल्द्वानी में शुरू हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे।

नितिन नवीन के हल्द्वानी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें बाबा नीम करौली महाराज की तस्वीर भेंट की गई। बुधवार शाम प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में भी नितिन नवीन शामिल होंगे।

दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प का प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रखा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में योगदान पर चर्चा की गई और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए आभार जताया गया। दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में हल्द्वानी के शुद्धिकरण से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना की गई।

भाजपा ने विकास, विरासत और संरक्षण के मुद्दों को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए।

2027 की तैयारी पर फोकस

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन की बूथ स्तर तक की तैयारियों, मंडल और जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की स्थिति की समीक्षा कर रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में संगठन की जमीनी रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विधायकों और मंत्रियों की क्षेत्र में सक्रियता, जनता और कार्यकर्ताओं से संपर्क, संगठन के साथ तालमेल तथा विधानसभा स्तर पर पार्टी की स्थिति जैसे बिंदुओं पर फीडबैक लिया जा सकता है। हालांकि, भाजपा की ओर से टिकट में बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

‘तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में दूसरी बार काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण हैं। पार्टी की बूथ स्तर तक की रणनीति तैयार है और 2027 में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा को इतिहास रचना है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली से देहरादून की यात्रा के समय में कमी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां करीब सात घंटे लगते थे, अब यह सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

बलूनी ने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और उत्तराखंड को विकास के नए दौर में ले जाएगी।

नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी पहुंचने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad