भाजपा नेता हत्याकांड : एक हत्या से मचा ऐसा हड़कंप, रात के अंधेरे में 25 परिवारों ने करा पलायन- मस्जिद पर भी लगा ताला

खबर शेयर करें 👉

भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। गांव के मुस्लिम मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद परिवारों के मन से असुरक्षा और दहशत का डर नहीं निकल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

भाजपा नेता की मौत के बाद गांव में बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए। हाथों में डंडे लिए भीड़ एक मस्जिद की ओर बढ़ी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से रोका।

कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर वे स्वयं कदम उठाएंगे। निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

घटनाक्रम के बाद शनिवार रात से ही कई मुस्लिम परिवार अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए। कुछ लोग जल्दबाजी में बिना ताला लगाए ही घर छोड़ गए। गांव में करीब 25 से अधिक घर बंद पड़े हैं। मुस्लिम बाहुल्य गलियों में सन्नाटा है

और लोग किसी भी अनजान आहट पर घरों के भीतर से झांककर हालात का अंदाजा लगा रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों के कारण अधिकांश परिवार खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

रविवार को पुलिस पर पथराव की घटना के बाद मुस्लिम परिवारों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। रात के अंधेरे में भी कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल गए। हालांकि प्रशासन ने गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा है, लेकिन भय का माहौल अभी भी कायम है। मिश्रित आबादी वाले बैरागीवाला में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग हालात पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad