नरेंद्रनगर निकाय चुनाव : भाजपा 4 व कोंग्रेस के 3 वार्ड सभासद की जीत , जानिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के वार्ड में कौन जीता

खबर शेयर करें 👉

नरेंद्रनगर । नरेंद्रनगर निकाय पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घेाषित किए जा चुके थे। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव में इस बार भी भाजपा की बढ़त बरकरार रही। सात वार्ड सभासद पद के चुनाव में भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन सभासदों ने जीत दर्ज की।

स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने शानदार जीत दर्ज की। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घेाषित किए जा चुके थे। सात वार्डों के लिए हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में भाजपा ने चार और कांग्रेस ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजना से युवा होंगे मालामाल, 25 लाख तक का लोन और सब्सिडी की डबल डोज से मिलेगा कारोबार को बूस्टर डोज (पड़े पूरी खबर)

वार्ड एक पर लगी रही लोगों की निगाहें

मतगणना के दौरान लोगों की निगाहें वार्ड नंबर 1 पर टिकी रही। बीते 9 जून को मतदान के दिन के इस वार्ड में मंत्री सुबोध उनियाल और उत्तराखंड क्रांति दल की प्रमिला रावत के बीच हुई तीखी नोकझोंक और वायरल वीडियो प्रदेशभर में चर्चाओं में रहा । यहां भाजपा प्रत्याशी ममता देवी ने 249 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की रजनी को 90 और यूकेडी की कल्पना रावत को 50 मत मिले। इस वार्ड में दो मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण


वार्ड दो में कांग्रेस की आभा पंवार ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश रमोला को 11 मतों से पराजित किया। आभा पंवार को 148 और प्रकाश रमोला को 137 मत मिले। एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया।


वार्ड तीन में भाजपा के सचिन भंडारी ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद रावत को हराकर जीत दर्ज की। सचिन को 211 और अरविंद को 143 मत मिले। यहां एक मत नोटा के पक्ष में पड़ा।


वार्ड चार में कांग्रेस प्रत्याशी रवि नेगी ने भाजपा की शैल गुसाईं को हराया। रवि नेगी को 184 जबकि शैल गुसाईं को 159 मत प्राप्त हुए।


वार्ड पांच में भाजपा की पुष्पा राणा ने कांग्रेस की रजनी को पराजित किया। पुष्पा राणा को 176 और रजनी को 59 मत मिले। इस वार्ड में तीन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत


वार्ड छह में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रेखा ने जीत दर्ज की। रेखा को 103 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पुष्पा राणा जो लगातार दो बार इस वार्ड की सभासद रह चुकी हैं को 96 मत प्राप्त हुए।


वार्ड सात में भाजपा मंडल अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए। साकेत को 169 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी और व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी 56 मतों पर सिमट गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सातों वार्डों में कुल आठ मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad