(उधम सिंह नगर) चेकिंग में रुकी बाइक… फिर खुला चोरी का पूरा खेल

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। गदरपुर पुलिस को अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते शनिवार को सरदारनगर निवासी सोनू बिष्ट की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस टीम करतारपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

इस बीच टीम ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। एक ने अपना नाम रवि सैनी और दूसरे ने सचिन सैनी निवासी डोंगपुरी गदरपुर बताया। पुलिस ने जब बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो दोनों सकपका गए।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और वे चोरी की बाइकों को उत्तर प्रदेश में बेच दिया करते थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad