एसजीआरआरयू में ‘जैनिथ-2026’ का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर , लोक संस्कृति व बॉलीवुड रीमिक्स में रात भर थिरके हजारों युवा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जैनिथ-2026’ का आगाज सोमवार को बेहद रंगारंग माहौल में हुआ।
पथरीबाग स्थित हेलीपैड ग्राउंड में हुए पहले दिन के कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक डीजे बीट्स का शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका प्रियंका मेहर की दमदार प्रस्तुति से हुई। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में स्वामी जी, घना घना, झूमेलो, घसकाटी, निंद चोरी, सुघड़ी नारी, पानी पानी, छम्मा छम्मा, नंदा देवी गीत, फूलदेई और बेडू पाको बारो मासा जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में अब गियर वाली बाइक के लाइसेंस पर अब नहीं चला सकेंगे स्कूटी पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

उनकी प्रस्तुति ने पूरे परिसर को उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। दुधिया रोशनी से जगमगाते ग्राउंड में हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालियों और फ्लैशलाइट्स के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

गढ़वाली वेशभूषा, लोक नृत्य और पारंपरिक संगीत ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। इसके बाद डीजे निक की हाई-वोल्टेज प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

बालीवुड रीमिक्स और तेज बीट्स पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। डीजे की धुनों ने पूरे हेलीपैड ग्राउंड को ओपन एयर म्यूजिक फेस्टिवल में बदल दिया और युवाओं की ऊर्जा चरम पर पहुंच गई।

कार्यक्रम के दौरान गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।प्रियंका व डीजे निक ने उनके गीतों के माध्यम से उन्हें याद किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि आशा भोसले के गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और संगीत को नई पहचान दी। भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान अमूल्य और अविस्मरणीय है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

इस अवसर पर एसजीआरआरयू के कुलपति डा. के. प्रतापन, कुलसचिव डा. लोकेश गम्भीर, जैनिथ आयोजन समिति के सभी कमेटियों के पदाधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad