अल्मोड़ा बेस अस्पताल में बड़ी राहत: अब बिना सर्जरी मिलेगा ब्रेन स्ट्रोक और दर्द का इलाज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ब्रेन स्ट्रोक, मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिकाओं से जुड़ी बीमारियों का उपचार अस्पताल में ही उपलब्ध हो गया है।
यहां फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग शुरू होने से मरीजों को बिना सर्जरी के दर्द प्रबंधन और पुनर्वास की सुविधाएं मिल रही हैं।

बेस अस्पताल में बिना सर्जरी मिलेगा दर्द का इलाज

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। बीते फरवरी माह में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग शुरू होने के बाद गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास की समुचित सुविधा मिलने लगी है।

ब्रेन स्ट्रोक, मांसपेशियों, हड्डियों व तंत्रिका रोगों का होगा उपचार

इस विभाग में मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, तंत्रिकाओं, हड्डियों, जोड़ों, स्नायुबंधन, मांसपेशियों और टेंडन से जुड़ी समस्याओं का समग्र उपचार किया जाता है। इसके अलावा शारीरिक अक्षमता या विकलांगता से जूझ रहे मरीजों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

ऐसे होता है मरीज का उपचार

पीएमआर विभाग में गैर-सर्जिकल तरीकों से इलाज किया जाता है। इसमें हड्डियों, मांसपेशियों, नसों और मस्तिष्क से जुड़ी चोटों व समस्याओं का उपचार दवाओं, फिजियोथेरेपी, विभिन्न चिकित्सीय तकनीकों और इंजेक्शन के माध्यम से किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दर्द को कम करना और मरीज को सामान्य जीवन की ओर वापस लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

पीएमआर विभाग शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। अब उन्हें कई तरह के उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, अस्पताल में ही समुचित इलाज उपलब्ध है।

प्रोफेसर सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad