(बड़ी खबर) अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग का बड़ा कदम, मोबाइल एप हुआ शुरू

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने सूचना व्यवस्था को और अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यूकेपीएससी मित्र नाम से नया मोबाइल एप शुरू किया है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अब आयोग की विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

आयोग की ओर से बताया गया कि अब तक परीक्षाओं से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती थीं। कई बार वेबसाइट पर लगातार नजर रखना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो जाता था। इसी समस्या को देखते हुए यह मोबाइल एप तैयार किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों तक समय पर सही सूचना पहुंच सके ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच यह एप परीक्षा संबंधी सूचनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में मदद करेगा। अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर से यूकेपीएससी मित्र एप डाउनलोड कर सकते हैं। – अशोक कुमार पांडेय, सचिव-लोक सेवा आयोग के सचिव

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad