गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के हाट सियासैंण क्षेत्र में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार रात भारी भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। सुरंग में मलबा आने से तीन श्रमिक अंदर फंस गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान रातभर जारी रहा और शुक्रवार को भी अभियान लगातार चलाया गया।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे और मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमों से बचाव अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायल श्रमिकों का हाल भी जाना।
हादसे में अब तक सात श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें से 11 घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि एक घायल को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सुरंग में फंसे तीन श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं।
घायलों के नाम
- सुनील दीवान (20), ग्राम दही टोंगा, कोंडा, छत्तीसगढ़
- हारबील गुड़िया (27), टपरा, झारखंड
- कमाड़ा, जिला खूंटी, झारखंड
- निस्तर भिंगरा (24), बेराकिसु टोली, झारखंड
- विनोद रावना (46), गुमला, झारखंड
- दीना बेगरा (26), रोने, तुरपा, झारखंड
- खेला राम बिसरा (22), झारखंड
- सुबेक सिंह, पंजाब
- तिलक राज (48), ग्राम शेरू, किहार, चंबा, हिमाचल प्रदेश
- पैन सिंह (33), ग्राम समलपुर, गोंडा, छत्तीसगढ़
- रोहित पांडे, बिहार (बेस अस्पताल श्रीनगर)
- गोविंद मंडाल, पश्चिम बंगाल (अस्पताल से डिस्चार्ज)
मृतकों के नाम
- प्रदीप पंवार (35), चंबा, टिहरी
- मुकेश सिंह, चमोली
- दुर्लभ शर्मा, उत्तर प्रदेश
- विजय हंसदा, उत्तर प्रदेश
- जितेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश
- लोकेश्वर, छत्तीसगढ़
- भुवनेश्वर, छत्तीसगढ़
लापता श्रमिक
- लुकास टोपनों, झारखंड
- चेतन पोयाम, छत्तीसगढ़
- देवनाथ, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
