(बड़ी खबर) लालकुआं पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन बड़ी चोरियों का खुलासा ,200 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस का बड़ा खुलासा: 35 लाख के जेवर बरामद, तीन सनसनीखेज चोरियों का पर्दाफाशनैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 35 लाख रुपये कीमत के लगभग 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी ने वर्ष 2025 और 2026 में हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने यह सफलता हासिल की। मामले में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को बिन्दुखत्ता निवासी चन्द्रा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने के हार, नथ, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके समेत कई कीमती आभूषण चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को वर्ष 2025 में हुई दो अन्य चोरी की घटनाओं से भी समानता मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 200 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।23 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल एक युवक बिन्दुखत्ता क्षेत्र में चोरी के जेवर बेचने के लिए पहुंचा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भानु प्रताप बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से टूटे हुए सोने के आभूषण बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पुलिस ने जब उसके पास मौजूद पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट खोली तो उसमें छिपाकर रखे गए कई सोने के जेवर भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने लालकुआं और बिन्दुखत्ता क्षेत्र के बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भानु प्रताप पुत्र रोशन लाल, निवासी मुड़िया नवी बक्श, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह दिन में बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही ताला तोड़कर घर में घुस जाता था।

चोरी के बाद कुछ जेवर बेचकर पैसे खर्च कर चुका था, जबकि बाकी जेवर बेचने की तैयारी में था।पुलिस ने बरामद आभूषणों की पहचान संबंधित शिकायतकर्ताओं से कराई, जिसके बाद आरोपी को तीनों मामलों में विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

*पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु SSP NAINITAL ने 2,500 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।*

*पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 गौरव जोशी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं

2. हे0का0 इसरार नवी, एसओजी

3. आरक्षी कमल बिष्ट,

4. आरक्षी दयाल नाथ

5. आरक्षी आनन्द पुरी,
6.  आरक्षी  उमेश गिरी,

7. आरक्षी मनीष नौटियाल

8. आरक्षी दिलीप कुमार, कोतवाली लालकुआं

9. आरक्षी विरेंद्र रौतेला,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad