उत्तराखंड मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: 60 किमी रफ्तार से चल सकती हवाएं, ओलावृष्टि की भी संभावना

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
जिससे मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जनपदों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मौसम के करवट बदलने के आसार

पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी परीक्षा ले रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। आज से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के आसार हैं। इसके अलावा शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

खासतौर पर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad