लालकुआं में अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन… दो क्लीनिक सील, जन औषधि केंद्र के दस्तावेज भी जांच के घेरे में

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं में प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना वैध डिग्री चल रहे दो क्लीनिक सील, जन औषधि केंद्र पर भी गिरी गाज

एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टरों की संयुक्त टीम ने चलाया सघन जांच अभियान, मेडिकल प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों का किया सत्यापन

लालकुआं। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों और चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी रेखा कोहली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षकों और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लालकुआं क्षेत्र में सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध डिग्री के संचालित पाए गए दो क्लीनिकों को सील कर दिया गया, जबकि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर जन औषधि केंद्र के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहां आधी रात में कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की दस्तक से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चिकित्सा प्रतिष्ठान संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पंजीकृत और अपंजीकृत क्लीनिकों, अस्पतालों, चिकित्सा प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोरों के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन किया गया।

इन दो क्लीनिकों पर हुई कार्रवाई

संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों को बिना वैध डिग्री के अनधिकृत रूप से संचालित होते पाया। इसके बाद दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। इनमें 25 एकड़ रोड स्थित मनोज राय क्लीनिक तथा राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित सुमंत मंडल क्लीनिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

वहीं, गोला रोड स्थित जन औषधि केंद्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उसके लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई। हालांकि, लाइसेंस निलंबन की अंतिम कार्रवाई संबंधित सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के बाद होगी।

इन प्रतिष्ठानों के दस्तावेज मिले संतोषजनक

निरीक्षण के दौरान पंत डेंटल क्लीनिक के अभिलेख संतोषजनक पाए गए। इसके अलावा गोला रोड स्थित राजा मेडिकल स्टोर और हीरा होमियो हॉल मेडिकल स्टोर के दस्तावेज भी जांच में संतोषजनक मिले।

प्रशासनिक टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम में ब्लॉक चिकित्साधिकारी हल्दूचौड़ डॉ. ममता सिंह, चिकित्साधिकारी लालकुआं डॉ. लव पाण्डेय, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी एवं अर्चना, रजिस्ट्रार कानूनगो पंकज कुड़ाई, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, जौनी सिंह एवं आरिफ हुसैन तथा होमगार्ड भवानी नाथ गोस्वामी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की वैधता सुनिश्चित करने और आम जनता को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि चिकित्सा प्रतिष्ठानों का संचालन निर्धारित नियमों और आवश्यक योग्यताओं के अनुरूप ही किया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad