उत्तराखंड के इस जिले के स्कूल में बड़ा हादसा: कक्षा में चलता पंखा टूटकर गिरा, दो छात्र घायल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर (ऊधम सिहं नगर)। शहर के एएनझा इंटर कालेज (अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।


कक्षा नौ में बच्चे पढ़ रहे थे और उस दौरान छत पर लगा चलता हुआ पंखा टूटकर नीचे गिर गया। इससे एक छात्र के सिर पर चोट आई है, जबकि पास में बैठा दूसरा छात्र भी चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट


प्रीत विहार कालोनी निवासी संगम शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। संगम कक्षा नौ का छात्र है, वह शनिवार को कक्षा में बैठा हुआ था और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।

इस दौरान छत का पंखा टूटकर नीचे गिर पड़ा, इससे संगम के सिर में चोट लग गई जबकि बगल में बैठा वैष्णव भी घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद पढ़ा रहे शिक्षक एमएम जोशी घायल छात्रों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर टांके लगाए। बताया जा रहा है कि पंखे को पकड़ने वाली लोहे की राड काफी कमजोर हो चुकी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि कक्षा नौ का सेक्शन डी नए भवन में संचालित हो रहा है।
जांच कराई जा रही है कि पंखे की लोहे की राड कमजोर थी या कोई बोल्ट निकल गया था। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

पंखे की सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad