सावधान! सितारगंज मे वरिष्ठ नागरिक कार्ड का लालच पड़ा भारी, बैंक अधिकारी बनकर खाते से 3.77 लाख रुपये उड़ाए

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 3.77 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठग ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का कर्मचारी बताकर पीड़ित से बैंक और एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से 3.77 लाख रुपये निकल गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

वार्ड नंबर-11 निवासी रामआसरे मौर्य का पंजाब नेशनल बैंक की सितारगंज शाखा में बचत खाता है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की दोपहर करीब 12:04 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने अपना नाम विवेक दास बताया और खुद को पीएनबी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया।

फोन करने वाले ने रामआसरे को सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की बात कही और कार्ड के जरिए बैंक की ओर से विभिन्न सुविधाएं मिलने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खातों और एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी साझा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

कुछ देर बाद जब रामआसरे ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से 3.77 लाख रुपये की रकम गायब थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़ित ने पुलिस से साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

साइबर ठगी से बचने के लिए: बैंक अधिकारी कभी भी फोन पर ओटीपी, एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगते। ऐसे किसी भी फोन पर बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad