नैनीताल जमीन की रजिस्ट्री से पहले खुला राज, पति-पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप

खबर शेयर करें 👉

भवाली (नैनीताल)। भीमताल कोतवाली में पति-पत्नी के विरूद्ध 1 करोड़ से अधिक की धनराशि के धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी के गौजाजाली बिचली पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी कमल जोशी की तहरीर पर भीमताल पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पति-पत्नी के खिलाफ 1 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पुलिस जानकारी के अनुसार कमल जोशी ने तहरीर सौंपकर बताया कि दिनेश चंद्र पांडे और उनकी पत्नी विमला पांडे निवासी ग्राम रमड़ी आनसिंह हल्द्वानी फतेहपुर हाल निवासी विश्वकुलम मेहरागांव ने उनके पिता अमरनाथ जोशी वर्ष 2021 में 70 लाख रुपये उधार में लिए थे। जिसे उन्होंने वापस नही किया और पुनः कारोबार में नुकसान की बात कहकर उधार लेने पहुंच गया। जिस पर उनके पिता ने धनराशि देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

एक करोड़ से अधिक कीमत में जमीन बेचने की बात कही

उन्होंने मेहरागांव स्थित भूमि का 1.18 करोड़ में बेचने की बात कही। जिसपर उनके पिता ने 1.10 करोड़ रुपये भी दे दिए। जोशी ने कहा कि जब भूमि की रजिस्ट्री की बात हुई तो पता चला की उक्त भूमि पहले से बंधक है। अब दोनों आरोपी न जमीन दे रहे है और न धनराशि। जिस पर उन्होंने पिता के साथ हुई 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी की‌ तहरीर भीमताल कोतवाली में सौपी है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनेश पांडे और विमला पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad